29 Mar 2024, 19:19:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

जाने क्‍या है आज के पंचाग में खास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2019 1:29AM | Updated Date: Apr 16 2019 1:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शुभ विक्रम संवत-2076, नाम-परिधावी। शक संवत- 1941, हिजरी सन- 1440 मु. मास शाबान तारीख 10। उत्तरायण अयन, वसंत ऋतु। चैत्र मास, शुक्ल पक्ष। सूर्योदय - प्रात: 06.07.14, सूर्यास्त -साय्ां: 06.41.13। चंद्रोदय- दोप. 03.42, चंद्रास्त -अर्धरात्रि 04.24। तिथि-दिवस पर्यंत द्वादशी तिथि। नक्षत्र - दिवस पर्यंत पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र। योग - रात्रि 10.07 तक वृद्धि पश्चात धु्रव योग। सूर्योदयकालीनकरण -दोप. 02.53 तक बव पश्चात बालव करण। चंद्रमा-दिवस पर्यंत सिंह राशि में रहेंगे। शुभ चौघड़िया - चंचल, लाभ व अमृत प्रात: 09.15 से दोप. 01.58 तक। खरीदारी एवं स्थिरता के लिए -शुभ समय में वस्तु विशेष का विक्रय कर सकते हंै। समस्त जातकों के लिए केसरिया रंग का उपयोग करना शुभ रहेगा। टालने योग्य समय (समस्त राशि) - दोप. 03.32.44 से 05.06.59 तक निर्णयात्मक कार्य करने से बचें। दिशाशूल -आवश्यक परिस्थिति में ही उत्तर दिशा की यात्रा घर से लोंग खाने के पश्चात करें। व्रत/पर्व एवं तीज त्योहार - एकादशी तिथि का क्षय। वामन द्वादसी। विष्णु द्वादशी। श्रीविष्णु दमनकोत्सव। हरिदमनोत्सव। मदन द्वादशी (बंगाल)। विशेष -बिना पैर धोए व जूते पहनकर किया गया भोजन आसुरी श्रेणी का हो जाता है। आज बाजार व्यापार -आज बाजार में तेजी रहेगी। रसकस पदार्थ, धान, गुड़, खांड, दूध, दही, शकर, लाल व काली मिर्च आदि में तेजी का माहौल रहेगा। शेयर बाजार में तेजी रहेगी। पॉवर, गैस, मीडिया, इस्पात, आॅटो मोबाइल, रियल इस्टेट आदि कंपनी से बाजार थमेगा। कार्यस्थल पर धैर्य का परिचय दें। आज के लिए टेवा -आज जन्मे बच्चों का जन्म चांदी के पाये में होगा। दिवस पर्यंत सिंह राशि रहेगी। जन्माक्षर मो, टा, टी, टू, टे रहेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »